समान अभिलाषा से चीनी सपने और लैटिन अमेरिकी सपने का घनिष्ठ जुड़ाव हुआ : चीनी विदेश मंत्रालय

2022-09-08 17:19:02

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 8 सितंबर को हुई प्रेस वार्ता में बल दिया कि चीन और लैटिन अमेरिकी देश सब विकासशील देश हैं। दोनों वैश्विक बहुध्रवीकरण और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लोकतांत्रिककरण के पक्षधर हैं। स्वतंत्रता, विकास और पुनरुत्थान की समान अभिलाषा से चीनी सपने और लैटिन अमेरिकी सपने का घनिष्ठ जुड़ाव हुआ है।

 

हाल ही में वर्ष 2022 चीन-लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देश वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन मंच वीडियो कांफ्रेंस के जरिये आयोजित हुआ। इसका परिचय देते हुए माओ निंग ने कहा कि यह मंच चीन-लैटिन अमेरिका मंच का एक अहम घटक है। इस मंच पर दोनों पक्षों ने विज्ञान व तकनीक  के सहयोग में प्राप्त उपलब्धियो का उच्च मूल्यांकन किया और राज़ी किया कि दोनों पक्ष स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल तकनीक, कृषि तकनीक और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बरकरार रखेंगे। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम