चीन की लुतिंग काउंटी में आये भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 74 हुई

2022-09-07 15:17:18

चीन के सछ्वान प्रांत की लुतिंग काउंटी में आये भूकंप में अब तक 74 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 26 लोग लापता हैं और 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

 

सछ्वान के केनत्सी प्रिफेक्चर के राहत कमान के अनुसार, 6 सितंबर की रात 9 बजे तक इस भूकंप से केनत्सी प्रिफेक्चर में 40 लोगों की मौत हो गयी, 14 लोग लापता थे और 170 लोग घायल हुए।

 

इधर, सछ्वान के याआन शहर के आपात प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार 6 सितंबर की रात 9 बजे तक याआन शहर में 34 लोगों की मौत हो गयी, 12 लोग लापता हैं और 89 लोग घायल हुए।

 

अब भूकंप ग्रस्त क्षेत्र में बचाव और राहत कार्य जोरों पर है। (वेइतुंग) 

 

रेडियो प्रोग्राम