अंतरिक्ष में चीनी अंतरिक्ष यात्रियों का काम सुचारू रूप से जारी है

2022-09-06 18:32:24

5 जून को चीन के शनचो समानव अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया गया। तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस स्टेशन के केंद्रीय मॉड्यूल थ्येन ह में प्रवेश कर 6 महीने के ठहराव की शुरूआत की। अब आधा समय बीत गया है, और उनका विभिन्न कार्य सुचारू रूप से जारी है।

 

अंतरिक्ष स्टेशन के पहले परीक्षात्मक मॉड़्यूल के नाते थ्येन ह मॉड्यूल में अनेक वैज्ञानिक परीक्षण उपकरण हैं। थ्येन ह मॉड्यूल में दाखिल होने के बाद तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने वैज्ञानिक उपकरणों की जांच और असेंबली पूरी की है। अंतरिक्ष में पौधे उगाने की परीक्षा में चरणबद्ध प्रगति हासिल हुई है।

 

2 सितंबर को तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने केंद्रीय मॉड्यूल से निकल अंतरिक्ष में 6 घंटे तक ठहर कर सभी निर्धारित कार्य पूरे किये। इस दौरान उन्होंने सिलसिलेवार अभ्यास भी किये, जिसने बाद में मॉड्यूल में से फिर निकलने के लिए अच्छी तैयारी की। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम