चीन ने रूटो को केन्या का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

2022-09-06 18:31:14

6 सितंबर को चीनी विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस वार्ता में किसी संवाददाता ने पूछा कि 5 सितंबर को केन्या के सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि 9 अगस्त को हुए आम चुनाव का परिणाम प्रभावी है। विल्येम रूटो औपचारिक रूप से राष्ट्रपति बने हैं। इस पर चीन की क्या टिप्पणी है।

 

प्रवक्ता माओ निंग ने बताया कि चीन ने इस पर ध्यान दिया है कि केन्या के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से कानूनी ढांचे में चुनाव संबंधी मतभेद का समाधान हुआ है। हम रूटो को केन्याई राष्ट्रपति बनने की बधाई देते हैं। हमारी कामना है कि केन्या शांति व स्थिरता बनाए रखेगा और राष्ट्रीय विकास में अधिक उपलब्धियां प्राप्त करेगा।

 

उन्होंने कहा कि केन्या पूर्वी अफ्रीका में चीन का अहम सहयोगी साझेदार है। हम केन्या के साथ दोनों देशों के सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग में अधिक नयी उपलब्धियां हासिल करने की प्रतीक्षा करते हैं। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम