चीन अंतरराष्ट्रीय सेवा मेला बड़ी सफलता के साथ संपन्न हुआ

2022-09-06 20:15:27

वर्ष 2022 चीन अंतरराष्ट्रीय सेवा मेला बड़ी सफलता के साथ 5 सितंबर को संपन्न हुआ। 6 दिवसीय मेले में विश्व के शीर्ष 500 उद्यमों और विभिन्न व्यवसायों के दिग्गजों में से 507 ने भाग लिया। यूएई, इटली, स्वीट्जरलैंड समेत 10 देशों ने पहली बार राष्ट्र के नाम पर प्रदर्शनी आयोजित की।

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार इस मेले में 1339 विभिन्न उपलब्धियां संपन्न हुईं, जिनमें सृजनात्मक वर्ग की उपलब्धियों की संख्या 173 है। वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी सृजन क्षेत्र में सबसे सक्रिय प्रतिनिधि के नाते डिजिटल अर्थव्यवस्था वैश्विक आर्थिक वृद्धि का नया इंजन बन चुका है। चीनी डिजिटल अर्थव्यवस्था का आकार अनेक सालों तक विश्व के दूसरे स्थान पर रहा है, जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास में मजबूत शक्ति डाली है। चीन अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार इस संदर्भ में एक खिड़की है।

इस साल चीन अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ है। पिछले एक दशक में चीन के सेवा व्यापार साथियों की संख्या 200 से अधिक देशों व क्षेत्रों को पार कर गयी है। वर्तमान डांवांडोल स्थिति के बीच इस मेले में भाग लेने वाले उद्यमों की संख्या गिरने के बजाय बढ़ गयी है। इसका मुख्य कारण यही है कि चीनी बाजार के आकर्षण को छोड़कर वह चीन के खुलेपन के विस्तार, सहयोग की गहराई और सृजन की अहम खिड़की है।

इस मेले ने चीन का आर्थिक भूमंडलीकरण बढ़ाने का संकल्प जाहिर किया है। ये संकल्प वर्तमान विश्व के लिए काफी जरूरी है। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम