चीन में सौ वर्षों में सौ पुरातत्व खोजों की प्रदर्शनी आयोजित

2022-09-05 13:40:05

एक सदी में चीनी पुरातत्व के पुराने पदचिह्न और फलदायी उपलब्धियों को दिखाने के लिए“सौ वर्षों में सौ पुरातत्व खोजों की प्रदर्शनी” हाल ही में मध्य चीन के हनान प्रांत की राजधानी चनचो में शुरू हुई। इसमें देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व वाले सांस्कृतिक अवशेष एक केंद्रित तरीके से प्रदर्शित किए गए।


मौजूदा प्रदर्शनी में पिछले 100 वर्षों में चीन में 100 पुरातात्विक खोजों से प्राप्त प्रतिनिधि सांस्कृतिक अवशेषों को प्रदर्शित किया जा रहा है, जो चीनी पुरातत्व के शताब्दी विकास और प्राप्त शानदार उपलब्धियों पर केंद्रित है, और चीनी राष्ट्र के लंबे इतिहास व रंगबिरंगे भौतिक आध्यात्मिक संस्कृति को दर्शाता है। इसे देखने से दर्शक पूर्वी एशियाई मनुष्यों की उत्पत्ति का अन्वेषण, चीनी सभ्यता की उत्पत्ति, श्या, शांग और चओ तीनों राजवंशों में कांस्य सभ्यता, और एक एकीकृत बहु-जातीय राज्य के गठन और विकास जैसे ऐतिहासिक मुद्दों की जानकारी ले सकेंगे।


बताया गया है कि मौजूदा प्रदर्शनी 2 सितंबर से नागरिकों के लिए शुरू हुई, जो तीन महीने तक जारी रहेगी। प्रदर्शनी में चीन के 21 प्रांतों में 79 पुरातत्व संग्रहालय एक साथ हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 889 सांस्कृतिक अवशेषों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिनमें आंशिक सांस्कृतिक अवशेषों को पुरातात्विक खोज के बाद पहली बार लोगों के सामने प्रदर्शित किया जा रहा है। 

(श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम