वांग यी ने चीन स्थित रूसी राजदूत डेनिसोव से भेंट की

2022-09-03 18:25:55

2 सितंबर को चीनी स्टेट कांसुलर व विदेश मंत्री वांग यी ने चीन स्थित रूसी राजदूत एंड्री इवानोविच डेनिसोव से भेंट की।
वांग यी ने चीन में काम करने के दौरान डेनिसोव के शानदार प्रदर्शन का उच्च मूल्यांकन किया। वांग यी ने कहा कि आप चीनी जनता के अच्छे दोस्त, पुराने दोस्त, और सच्चे दोस्त हैं। लगभग दस वर्षों के दौरान आपने विभिन्न क्षेत्रों में चीन-रूस के बीच सहयोग को मजबूत करने और दोनों देशों की जनता के बीच मित्रता को मजबूत करने में बहुत महत्वपूर्ण काम किये हैं। आपने दोनों पक्षों के न्यायपूर्ण व वैध अधिकारों व हितों की रक्षा करने और अंतर्राष्ट्रीय न्याय व निष्पक्षता की रक्षा करने में बड़ा योगदान दिया है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के नेतृत्व में चीन-रूस व्यापक रणनीतिक सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है। दोनों देशों के संबंधों में जनमत और सामाजिक नींव को और मजबूत किया गया है। ये सभी आप की कोशिश से अलग नहीं हो सकते। चीन इसकी प्रशंसा करता है। आशा है आप चीन-रूस संबंधों के विकास के लिये लगातार नये योगदान दे सकेंगे।

डेनिसोव ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के आयोजन के लिये शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चीन में काम करने के दौरान उन्होंने अपनी आंखों से विभिन्न पक्षों में चीन द्वारा प्राप्त उपलब्धियों को देखा है। विश्वास है कि भविष्य में चीन ज़रूर ज्यादा बड़ी सफलताएं हासिल कर सकेगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम