चीन और भारत दोनों शिक्षकों का सम्मान करते हैं

2022-09-03 18:39:47

 

हर साल के 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन भी है। वे भारत के उप राष्ट्रपति होने के साथ एक आदरणीय शिक्षक भी थे, जिन्हें लगभग 40 वर्षों तक शिक्षा देने का अनुभव था। उप राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया। इसके बाद भारतीय शिक्षक दिवस स्थापित किया गया। विश्व के अधिकतर देशों की तरह शिक्षक दिवस पर भारत में छात्र व उन के माता-पिता शिक्षकों के लिये कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। कई ग्रेजुएट विद्यार्थी भी अपने अध्यापकों को देखने या धन्यवाद देने के लिये स्कूल वापस लौट आते हैं। ठीक उसी दिन में भारत सरकार अच्छी उपलब्धियां प्राप्त करने वाले शिक्षकों को पुरस्कार देती है।

चीन में शिक्षक दिवस भारत के शिक्षक दिवस से बहुत नज़दीक होता है। इस वर्ष के 10 सितंबर को चीन का 38वां शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। चीन ने इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में स्थापित किया, ताकि बच्चे नये सेमेस्टर की शुरूआत से ही शिक्षकों का सम्मान करने के लिए अच्छा चरित्र बना सकें।

चीन सरकार बच्चों की शिक्षा पर बड़ा ध्यान देती है। और शिक्षक शिक्षा की मुख्य शक्ति होते हैं। इसलिये हर साल के शिक्षक दिवस पर चीनी नेता ज़रूर देश के सभी शिक्षकों और कार्यकर्ताओं को बधाई व अभिवादन देते हैं। उदाहरण के लिये चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा है कि शिक्षकों ने देश के विकास और राष्ट्र के पुनरुद्धार के लिए भारी योगदान दिया है। शिक्षक मानव आत्मा के अभियंता हैं और मानव सभ्यता के उत्तराधिकारी हैं। पूरे देश में शिक्षकों का समादर करने का वातावरण बनाना चाहिये और शिक्षकों के सामाजिक स्थान को उन्नत करने की कोशिश की जानी चाहिये।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम