चीन चैरिटी दिवस: चीन में चैरिटी की शक्ति

2022-09-02 09:54:13

 

5 सितंबर 1997 को मदर टेरेसा का निधन हुआ। उनकी याद में संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 5 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस के रूप में नामित किया है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर के लोगों, गैर सरकारी संगठनों को स्वयंसेवकों और परोपकार गतिविधियों के माध्यम से दूसरों की मदद करने के लिए गोलबंद करना है। 16 मार्च 2016 को चीन ने "चीन लोक गणराज्य का चैरिटी कानून"  पारित किया, साथ ही उसे "अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस" से जोड़ने के लिए हर साल 5 सितंबर को "चीन चैरिटी दिवस" के रूप में नामित किया गया। इस वर्ष 5 सितंबर को चीन में सातवां "चीन चैरिटी दिवस" है, जिसका विषय "चैरिटी करने के लिए हाथ मिलाएं और सच्चाई, दया और सुंदरता फैलाएं" है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से केंद्रित पार्टी की केंद्रीय समिति के नेतृत्व में चीन में चैरिटी कार्य के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल हुई है। चैरिटी शक्ति लगातार बढ़ रही है, जो गरीबी उन्मूलन, ग्रामीण पुनरुद्धार, महामारी के मुकाबले और खुशहाल समाज के समग्र तौर पर निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा रही है।

जुलाई 2021 में चीन के हनान प्रांत में भारी बारिश हुई और कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए। चीन में संबंधित चैरिटी संगठनों ने आपदा राहत का समर्थन करने के लिए समय पर धन एकत्र करने की कार्रवाई की। चाइना चैरिटी फेडरेशन के अपुष्ट आंकड़ों के अनुसार 2 अगस्त 2021 को शाम चार बजे तक हनान प्रांत में बाढ़ राहत के लिए चैरिटी दान की कुल राशि लगभग 6.393 अरब युआन तक पहुंची, जिसमें से 6.012 अरब युआन की नकद राशि और 38.1 करोड़ युआन की राहत सामग्री शामिल थी।

हाल के वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, उद्यम दान हमेशा चैरिटी दान का सबसे बड़ा स्रोत रहा है। व्यक्तिगत दान का अनुपात वर्ष 2014 के 11 प्रतिशत से बढ़कर 2018 के 25 प्रतिशत तक पहुंचा। व्यक्तिगत दान का उत्साह बढ़ रहा है और जनता की दान के बारे में जागरूकता आम तौर पर बढ़ रही है।

मोबाइल इंटरनेट के आगमन के साथ-साथ इसकी खुली, सुविधाजनक और कम लागत वाली सुविधाओं ने नेटिज़न्स की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित किया और समाज की सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार किया है। ऑनलाइन दान सार्वजनिक कल्याण और चैरिटी का एक नया मॉडल बन गया है। "इंटरनेट + चैरिटी" ने चैरिटी का नया माहौल बनाया है।

2017 में चीनी नागरिक मामला मंत्रालय ने चैरिटी संगठनों के लिए ऑनलाइन दान मंचों के पहले बैच के रूप में टेनसेंट, अलीबाबा सहित 12 प्लेटफार्मों को नामित किया। केवल एक ही वर्ष में 12 प्लेटफार्मों ने कुल 2.59 अरब युआन जुटाए। आंकड़ों के अनुसार, 2019 में, देश भर में 20 ऑनलाइन दान मंचों द्वारा एकत्र किया गया चैरिटी दान 5.4 अरब युआन से अधिक हो गया, जो पिछले साल से 68 प्रतिशत बढ़ा है।

कुल मिलाकर, अर्थव्यवस्था और समाज के विकास और सभ्यता के स्तर के सुधार के साथ-साथ चीन के पूरे समाज में चैरिटी की जागरूकता आम तौर पर बढ़ रही है, चैरिटी गतिविधियां तेजी से समृद्ध हो रही हैं, चीन के चैरिटी कार्य का विकास लगातार उन्नत हो रहा है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम