विभिन्न पक्ष कोरिया प्रायद्वीप में तनाव कम करने के लिये सद्भावना दिखाएं: चीन

2022-09-02 17:12:21

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 2 सितंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हवाई वस्तुओं और सैन्य अभ्यासों के बारे में डीपीआरके की चिंताओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। चीन ने विभिन्न पक्षों से स्थिति को गंभीर बनाने की रोकथाम संयुक्त रूप से करने और जल्द से जल्द शांति वार्ता की बहाली के लिये सकारात्मक कोशिश करने की अपील की।

चाओ लीच्येन ने कहा कि चीन कोरिया प्रायद्वीप की स्थिति के विकास पर पूरी तरह से ध्यान देता है। वर्ष 2018 में डीपीआरके और दक्षिण कोरिया ने हवाई वस्तुएं और संयुक्त सैन्य अभ्यास आदि महत्वपूर्ण कदमों के प्रति सहमति प्राप्त की है। इसके बाद कोरिया प्रायद्वीप की स्थिति स्पष्ट रूप से बेहतर हुई, जिसे क्षेत्रीय देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का व्यापक स्वागत मिला। लेकिन खेद की बात है कि वर्तमान में कोरिया प्रायद्वीप की स्थिति फिर गतिरोध में फंस चुकी है।

चीन के ख्याल से वार्ता इस मामले का समाधान करने का एकमात्र सही तरीका है। प्रायद्वीप की तनावपूर्ण स्थिति को बेहतर करने और मामले के राजनीतिक तरीके से समाधान को मजबूत करने में कोरिया प्रायद्वीप के दोनों पक्षों की भूमिका अनिवार्य है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम