पाकिस्तान में बलूचिस्तान के 32 जिलों में बाढ़ ने मचाया कहर

2022-09-01 17:50:14

31 अगस्त को, पाकिस्तान के बलूचिस्तान सरकार ने घोषणा की कि जून में शुरू हुई मानसूनी बारिश के कारण बलूचिस्तान के 32 क्षेत्रों में बाढ़ आ गई। बाढ़ में कुल 254 लोग मारे गए, और 13 लाख लोगों को प्रभावित इलाकों से दूसरी जगहों पर भेजा गया है। 

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के सलाहकार ने कहा कि अब तक प्रांत में 1,85,000 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, 64,000 घर पूरी तरह से बाढ़ में बह गए हैं और 29,000 लोगों को बचाया गया है।

क्वेटा, नसीराबाद, जाफराबाद, सोबतपुर, जहर मघसी, बोलन (काची) कुज़्दा, रास बेला, ज़ीरा सेफ़्रा और ज़ीरा अब्दुल्ला आदि क्षेत्र विशेष रूप से भीषण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिसके कारण खेतों में पानी भर गया है और हजारों घर नष्ट हो गए हैं। बाढ़ से पशुओं का भी नुकसान हुआ है। 

कहा गया है कि सरकार और गैर सरकारी संगठनों ने प्रांत में 98,000 लोगों के लिए एक महीने के लिए राशन और प्रभावित परिवारों के लिए 40,000 टेंट उपलब्ध कराए हैं।

बलूचिस्तान के मुख्य सचिव अब्दुल अजीज ने कहा कि सरकार ने बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मारे गए 170 लोगों के परिजनों में से प्रत्येक को 20 लाख रुपये वितरित किए हैं।

अब्दुल अजीज ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्रशासन बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए राष्ट्रीय राजमार्गों को बहाल करने के लिए काम कर रहा है, जिन्हें अगले तीन से चार दिनों में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। हालाँकि,क्षतिग्रस्त हुए रेलवे पुल को चालू होने में कई सप्ताह लगेंगे।

अब तक, राजधानी क्वेटा और प्रांत के सात अन्य जिले गैस और बिजली की आपूर्ति के बिना रहने को मजबूर हैं, और संबंधित विभाग उन्हें जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।

रेडियो प्रोग्राम