इस साल चीन में सेवा क्षेत्र का आयात-निर्यात 33.92 खरब युआन पहुंचा

2022-09-01 17:47:33

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने 1 सितंबर को एक नियमित संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर इस साल के पहले सात महीनों में चीन में सेवा व्यापार के संबंधित आंकड़े जारी किए। 


जनवरी से जुलाई तक चीन के सेवा व्यापार में लगातार वृद्धि जारी रही। सेवाओं का कुल आयात और निर्यात 33.92 खरब   युआन रहा, जिसमें साल-दर-साल 20.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिनमें से सेवा निर्यात 16.42 खरब युआन तक पहुंचा, जिसकी वृद्धि दर 22.8 प्रतिशत दर्ज की गयी। जबकि आयात 17.5 खरब युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 18.9 प्रतिशत रही। जुलाई में चीन में सेवाओं का कुल आयात-निर्यात लगभग 5 खरब युआन था, जिसमें साल-दर-साल 15.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 


इसके साथ ही ज्ञान-गहन सेवा व्यापार में लगातार वृद्धि देखी गयी। जनवरी से जुलाई तक ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात-निर्यात 14.18 खरब युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 10.2 प्रतिशत रही। यात्रा सेवाओं के आयात-निर्यात में सुधार जारी रहा। जनवरी से जुलाई तक चीन की यात्रा सेवाओं के आयात- निर्यात में 7.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जो 4.62 खरब  युआन तक पहुंचा। निर्यात में 21.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि आयात में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

रेडियो प्रोग्राम