स्मार्ट बनते जा रहे हैं चीनी शहर

2022-08-31 10:40:38

वर्ष 2022 विश्व डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन और 12वां स्मार्ट सिटी व स्मार्ट इकोनॉमी एक्सपो 2 से 4 सितंबर तक चीन के चच्यांग प्रांत के निंगपो शहर में आयोजित होगा। यह स्मार्ट सिटी के विषय पर चीन का पहला राष्ट्र स्तरीय मेला है, जो 11 बार सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है। वर्तमान मेले का विषय है डिजिटल ड्राइव और स्मार्ट विकास। इसमें डिजिटल सुधार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, डिजिटल नया बुनियादी संस्थापन आदि क्षेत्रों में विकास की उपलब्धियां दिखाई जाएंगी।

हाल के वर्षों में डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में चीन आगे बढ़ा है। वर्ष 2021 में 47 मुख्य देशों की डिजिटल अर्थव्यवस्था का वर्धित मूल्य 381 खरब अमेरिकी डॉलर रहा। इसमें चीन की डिजिटल अर्थव्यवस्थआ का पैमाना 71 खरब डॉलर रहा, जो 47 देशों का 18.5 प्रतिशत है। चीन अमेरिका के बाद दुनिया के दूसरे स्थान पर विद्यमान है।

इसके साथ चीन में दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक नेटवर्क बुनियादी संस्थापनों का निर्माण हो चुका है। पिछले साल तक चीन में 5जी बेस स्टेशनों की संख्या 14 लाख 25 हजार रही, जो दुनिया के 60 प्रतिशत से अधिक है। चीन में 5जी उपयोगकर्ताओं की संख्या 35 करोड़ 50 लाख तक जा पहुंची है।

डिजिटल अर्थव्यवस्था के युग में स्मार्ट सिटी के विकास पर लोगों का ध्यान केंद्रित है। चीन में स्मार्ट सिटी का निर्माण देर में शुरू हुआ, लेकिन तेज गति से विकसित हो रहा है। स्मार्ट सिटी का निर्माण डिजिटल युग में शहरी शासन का नया मॉडल बन गया है और डिजिटल आर्थिक विकास बढ़ रहा है। अब चीन के विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट सिटी का निर्माण बढ़ रहा है। स्मार्ट सिटी का निर्माण लोगों की इच्छा बनी गयी है। नागरिकों की मांग और शहर के विकास की जरूरत के अनुसार शहर और ज्यादा स्मार्ट बन रहा है।

डिजिटल दृष्टि से स्मार्ट सिटी के निर्माण में तीन मामलों पर ध्यान देना होगा। पहला, सरकारी प्रबंधन का समर्थन करना चाहिए। दूसरा, लोगों का जीवन सुधारना चाहिए। और तीसरा, व्यवसाय का विकास बढ़ाना चाहिए। शहर का डिजिटल और स्मार्ट विकास, विशेषकर नए प्रकार के बुनियादी संस्थापनों का निर्माण चीन में अनवरत विकास, बिग डेटा और नई शहरीकरण रणनीति को आगे बढ़ाता है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम