पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ी

2022-08-30 18:51:14

पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी द्वारा 29 अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में 150 लोगों की मौत हुई। जून के मध्य से अब तक भारी बारिश और मॉनसून के कारण कई आपदाओं ने पाकिस्तान में 1,136 लोगों की जान ली है और 1,634 लोग घायल हुए हैं। अन्य 3,471 किलोमीटर सड़कें और 162 पुल क्षतिग्रस्त हो गए, और 10 लाख से अधिक घर ढह गए या नष्ट हो गए।

29 अगस्त को, पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान की मुख्य फसल कपास का 45 प्रतिशत हिस्सा बाढ़ के कारण बह गया है, और फलों, सब्जियों और धान आदि की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पाकिस्तान को आर्थिक नुकसान 10 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है।

उसी दिन, पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने एक साक्षात्कार में कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के कारण, इस वर्ष की मानसूनी बारिश के मौसम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ बहुत भीषण है, और पाकिस्तान गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। भारी बारिश जारी रहने से बचाव में काफी मुश्किलें आईं। पाकिस्तान अब राष्ट्रीय सुरक्षा आपदा' का सामना कर रहा है।

रेडियो प्रोग्राम