वनथ्येन प्रायोगिक केबिन में अच्छी तरह से फलते-फूलते पौधे

2022-08-30 10:37:11

चीन के वनथ्येन प्रायोगिक केबिन का प्रक्षेपण 24 जुलाई को हुआ। इसमें जीवन पारिस्थितिक प्रयोग कैबिनेट, जैव प्रौद्योगिकी प्रयोग कैबिनेट, वैज्ञानिक दस्ताने बॉक्स व कम तापमान भंडारण कैबिनेट और वैरिएबल ग्रेविटी साइंस प्रयोग कैबिनेट आदि संस्थापन रखे हुए हैं।

चीनी विज्ञान अकादमी के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के शोधकर्ता चाओ लीफिंग ने 29 अगस्त को कहा कि अब अरेबिडोप्सिस और चावल बीज अंकुरित हो गए हैं। अरेबिडोप्सिस के पौधे में कई पत्ते निकल आये हैं और चावल के पौधे कई सेंटीमीटर बड़े हो गए हैं। आने वाले समय में पौधों का पोषण योजनानुसार किया जाएगा।

मानवयुक्त गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण के विकास के चलते दीर्घकालिक अन्वेषण के दौरान खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए अंतरिक्ष में अनाज का उत्पादन करने की समस्या का निपटारा करना होगा। इस बार के वैज्ञानिक प्रयोग का उद्देश्य छोटे संलग्न स्थान में संयंत्र उत्पादन क्षमता को अधिकतम करने का संभावित तरीका ढूंढ़ना है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम