80 प्रतिशत अफ़गान नागरिकों के विचार में अमेरिका ने दुनिया से खोया भरोसा

2022-08-29 18:51:28

अगस्त 2021 में अमेरिकी सेना अफ़गानिस्तान से हट गयी। काबुल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी के नजारे ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया। 20 वर्षों के लंबे युद्ध के बाद अमेरिका ने अचानक हटकर अफ़गानिस्तान को एक उलझन में डाल दिया है। एक साल बीत जाने के बाद अफ़गान जनता अमेरिका को किस तरह देखती हैं?

चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन थिंक टैंक ने चीनी जन विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय शासन और जनमत पारिस्थितिकी संस्थान के साथ अफ़गानिस्तान समेत विश्व के 24 देशों के उन्मुख एक जनमत सर्वेक्षण आयोजित किया। इसके परिणाम से यह जाहिर हुआ है कि 80 प्रतिशत अफ़गान लोगों के विचार में अमेरिका ने दुनिया से भरोसा खोया है। उनके अलावा दुनिया में 80.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि आतंकवाद विरोध के नाम पर शुरू किए गए इस युद्ध का प्रभाव आतंकवाद से कहीं ज्यादा हो गया है।

लगभग 80 प्रतिशत अफगान उत्तरदाताओं ने अफगान युद्ध में अमेरिका को 'पूर्ण रूप से विफल' बताया। सर्वेक्षण में शामिल अफगान लोगों में से 78.2 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि "आतंकवाद के नाम पर एक संप्रभु सरकार को उखाड़ फेंकने की अमेरिकी कार्रवाई पूरी तरह से गलत है।" विश्व में 62.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने भी यही राय व्यक्त की।   

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम