शी चिनफिंग ने भीषण बाढ़ आपदा पर पाक राष्ट्रपति को संवेदना संदेश भेजा

2022-08-29 19:12:50

29 अगस्त को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पाकिस्तान में आयी भीषण बाढ़ पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी को संवेदना संदेश भेजा।

अपने  संदेश में शी चिनफिंग ने जोर दिया कि हाल में पाकिस्तान में गंभीर बाढ़ आयी है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। वे चीन सरकार, चीनी लोगों और अपनी ओर से पीड़ितों के प्रति गहरा शोक प्रकट करना चाहते हैं और पीड़ित परिवारों और घायलों को सद्भावना देना चाहते हैं। 

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और पाकिस्तान व्यापक सामरिक सहयोग साझेदार हैं और कंधे से कंधा मिलाकर प्राकृतिक आपदाओं की बड़ी चुनौतियों का सामना करते हैं। चीन पाकिस्तान को आपात सहायता देगा। विश्वास है कि पाक सरकार और पाक लोगों के प्रयासों से पाकिस्तान अवश्य ही बाढ़ की चुनौती को पराजित करेगा और पुनःनिर्माण पूरा करेगा।

उसी दिन चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को भी सद्भावना संदेश भेजा। 

रेडियो प्रोग्राम