यांग्त्ज़ी नदी संस्कृति को माध्यम के रूप में लें और विश्व नदी सभ्यता को गले लगाएं

2022-08-27 18:28:06

2022 यांग्त्ज़ी नदी सांस्कृतिक महोत्सव 27 अगस्त की रात को पूर्वी चीन के च्यांगसू प्रांत के चांगच्याकांग शहर में औपचारिक तौर पर उद्घाटित हुआ, जो अक्तूबर के अंत तक जारी रहेगा।

यांग्त्ज़ी नदी चीन की सबसे बड़ी नदी है और पीली नदी के साथ मिलकर दोनों को चीनी राष्ट्र की मातृ नदी कहा जाता है। यांग्त्ज़ी नदी की उत्पत्ति "विश्व की छत" यानी छिंगहाई-तिब्बत पठार से हुई है, जिसकी मुख्य धारा छिंगहाई प्रांत, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश, सछ्वान प्रांत, युन्नान प्रांत, छोंगछिंग शहर, हुपेई प्रांत, हुनान प्रांत, च्यांगशी प्रांत, आनहुई प्रांत, च्यांगसू प्रांत और शांगहाई शहर के 11 प्रांतीय स्तर के प्रशासनिक क्षेत्रों से होकर बहती है। इस नदी की कुल लंबाई 6397 किलोमीटर है, जो अफ्रीका में नील नदी और दक्षिण अमेरिका में अमेज़न के बाद लंबाई में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। 


यांग्त्ज़ी नदी की संस्कृति यांग्त्ज़ी नदी बेसिन की संस्कृति है। वह पीली नदी बेसिन की संस्कृति के साथ मिलकर चीनी राष्ट्र की सभ्यता के सबसे प्रतिनिधित्व वाली और सबसे प्रभावशाली संस्कृति है। यह चीनी राष्ट्र के सांस्कृतिक विकास की नींव है। हजारों वर्षों के इतिहास में यांग्त्ज़ी नदी बेसिन में बहुतायत सभ्यताओं का जन्म हुआ है, उत्कृष्ट पारंपरिक चीनी संस्कृति को पारित किया गया है, और शानदार प्राकृतिक व सांस्कृतिक विरासत का उत्पादन किया गया है।


साल 2004 से, च्यांगसू प्रांत के चांगच्याकांग शहर ने लगातार 18 वर्षों तक यांग्त्ज़ी नदी सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया है। यांग्त्ज़ी नदी संस्कृति को एक माध्यम के रूप में अपनाते हुए, इस महोत्सव ने 18 वर्षों से यांग्त्ज़ी नदी बेसिन में सांस्कृतिक और पर्यटन संसाधनों के एकीकरण और साझाकरण को बढ़ावा दिया है, और सांस्कृतिक संगोष्ठियां, प्रदर्शनियां, पर्यटन, संस्कृति, आर्थिक व्यापारिक प्रचार सम्मेलन जैसी 100 से अधिक सांस्कृतिक गतिविधियों को अंजाम दिया है, जिसने 4 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी को आकर्षित किया है। यांग्त्ज़ी नदी सांस्कृतिक महोत्सव लोगों के लिए यांग्त्ज़ी नदी बेसिन के निर्माण को समझने की महत्वपूर्ण खिड़की और यांग्त्ज़ी नदी आर्थिक बेल्ट के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने का सांस्कृतिक इंजन बन गया है।

बताया गया है कि 27 अगस्त की रात को उद्घाटित 2022 यांग्त्ज़ी नदी सांस्कृतिक महोत्सव अक्तूबर के अंत तक चलेगा। इस दौरान "सांस्कृतिक विरासत संरक्षण", "गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत", "कलात्मक आदान-प्रदान" और "सांस्कृतिक पर्यटन एकीकरण" के चार मुख्य विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सांस्कृतिक अवशेषों की प्रदर्शनी, गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासतों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक व कलात्मक प्रदर्शन, साहित्यिक प्रतियोगिता, मंच व संगोष्ठियां, सार्वजनिक सेवा विज्ञापन संग्रह आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।


एक हज़ार साल पहले, थांग राजवंश के महाभिक्षु च्येनचन चांगच्याकांग से रवाना होकर सफलतापूर्वक जापान पहुंचा। खुलेपन और समावेश की संस्कृतियां यहां मिलती हैं और दूर की ओर जाती हैं। यांग्त्ज़ी नदी संस्कृति को माध्यम के रूप में लेते हुए "गंगा संस्कृति", "नील नदी संस्कृति", "मेकोंग नदी संस्कृति", "अमेज़न नदी संस्कृति", "राइन नदी संस्कृति" तथा "वोल्गा नदी संस्कृति" के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करें, तो हम विश्व में नदी सभ्यता को गले लगा सकते हैं। सभ्यताएं आदान-प्रदान के माध्यम से अधिक रंगीन हो जाती हैं और आपसी सीख के माध्यम से ज्यादा समृद्ध होती हैं।

(श्याओ थांग)

 

 

रेडियो प्रोग्राम