2022 सीआईएफटीआईएस में खेल सेवा व्यापार की उपलब्धियां प्रस्तुत होंगी

2022-08-26 15:17:10

2022 चाइना पेइचिंग इंटरनेशनल फेयर ऑफ ट्रेड इन सर्विस (सीआईएफटीआईएस) 31 अगस्त से 5 सितंबर तक पेइचिंग में आयोजित किया जाएगा। पेइचिंग खेल ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान मेले में खेल सेवा संबंधी प्रदर्शनी क्षेत्र 22 हजार वर्ग मीटर से अधिक तक होगा, जो इस मेले में सबसे बड़ा विशेष प्रदर्शनी क्षेत्र है।


2022 सीआईएफटीआईएस के नौ उद्योग विषयों में से एक के रूप में, खेल सेवा संबंधी प्रदर्शनी की मेजबानी पेइचिंग खेल ब्यूरो द्वारा की जाती है, जिसका विषय "खेल से शहर को और रंगीन बनाएं" है। इसका मकसद "खेल सेवा व्यापार के डॉकिंग और सहयोग को बढ़ावा देना और अंतर्राष्ट्रीय खेल उद्योग के संपर्क के पुल का निर्माण करना" है। 


वर्तमान सेवा व्यापार मेले के सबसे बड़े विषयगत प्रदर्शनी क्षेत्र के रूप में, खेल सेवा संबंधी प्रदर्शनी क्षेत्र में 13.2 हजार वर्ग मीटर का एक इनडोर प्रदर्शनी क्षेत्र और 9 हजार वर्ग मीटर का एक बाहरी प्रदर्शनी क्षेत्र शामिल है। प्रदर्शनी क्षेत्र को 8 उप-प्रदर्शनियों में विभाजित किया गया है: अंतर्राष्ट्रीय खेल सेवाएँ, ओलंपिक उपलब्धियाँ प्रचार सेवाएँ, खेल आयोजन सेवाएँ, खेल उपभोग सेवाएँ, स्मार्ट खेल सेवाएँ, खेल एकीकरण सेवाएँ, राष्ट्रीय फिटनेस सेवाएँ और बाहरी जीवन सेवाएँ।


बताया गया है कि इस सेवा व्यापार मेले में अंतरराष्ट्रीय खेल सेवा व्यापार विकास सम्मेलन, डिजिटल खेल विकास मंच, अंतर्राष्ट्रीय खेल संस्कृति पर्यटन उद्योग विकास सहित 10 से अधिक मंचों, सम्मेलनों और खेल सेवाओं से संबंधित सहायक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। 

रेडियो प्रोग्राम