चीन और अफ्रीका कृषि सहयोग के लिए जगह का लगातार विस्तार करते हैं

2022-08-24 19:53:34

कोविड-19 महामारी की स्थिति में, साल 2020 में दुनिया की लगभग 10 प्रतिशत आबादी को अल्पपोषण का सामना करना पड़ा। अफ्रीका में 28.2 करोड़ लोगों के पास भोजन का अभाव था। वहीं, 1.4 जनसंख्या वाले बड़े विकासशील देश के रूप में चीन अपने लोगों के पर्याप्त खाने को सुनिश्चित करने के साथ-साथ अफ्रीकी देशों सहित व्यापक विकासशील देशों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुद्धि और शक्ति का योगदान देता है। 

इधर के सालों में, चीन अफ्रीकी देशों में संकर चावल, मिश्रित प्रजनन और अन्य रोपण तकनीकों को बढ़ावा देने और स्थानीय कृषि प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


बुरुंडी में, चीनी सहायता कृषि विशेषज्ञ टीम ने स्थानीय चावल की उपज को औसतन 3 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 10 टन करने में कई साल बिताए हैं।

मेडागास्कर में, चीनी विशेषज्ञों ने स्थानीय जरूरतों पर "उच्च-उपज, उच्च-गुणवत्ता, बहु-प्रतिरोधी" संकर चावल की किस्में विकसित की हैं, जिससे किसानों को खाद्य आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में मदद मिलती है।

गिनी-बिसाऊ में, चीनी कृषि प्रौद्योगिकी टीम ने स्थानीय किसानों को चावल की 30 से अधिक किस्मों को पेश करने और चुनने में मदद की, "चावल रोपण प्रौद्योगिकी के प्रमुख बिंदु" समेत चीनी और पुर्तगाली द्विभाषी पाठ्यपुस्तकों की एक श्रृंखला संकलित की, 22 हज़ार से अधिक लोगों का तकनीकी प्रशिक्षण किया, जिन उपायों से इस देश में बड़ी संख्या में स्थानीय प्रतिभाओं का निर्माण किया गया।

इस वर्ष फरवरी में, पांचवें सीआईआईई के लिए दक्षिण-पूर्व अफ्रिका में प्रचार सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें करीब 70 अफ्रीकी कंपनियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि अफ्रीकी देशों में खाद्य और कृषि उत्पादों के उत्पादन और प्रसंस्करण में कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा है, आशा है कि सीआईआईई के माध्यम से अफ्रीका-चीन कृषि व्यापार के विकास को और बढ़ावा दिया जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वर्ष आयोजित चौथे सीआईआईई में 31 अफ्रीकी देशों ने भाग लिया। दक्षिण अफ्रीका के एलोवेरा जेल और रेड वाइन, जाम्बिया के शहद, नाइजीरिया के मसाले और अंगोला की बीयर आदि उत्पादों को चीनी उपभोक्ताओं द्वारा व्यापक रूप से पसंद किया गया।

गत अप्रैल में, 15 दिवसीय "चौथा शॉपिंग फेस्टिवल और अफ्रीकन गुड थिंग्स ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल" ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों के संयोजन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। इस दौरान केन्या में काली चाय और इथियोपिया में कॉफी की बिक्री में तीसरे शॉपिंग फेस्टिवल की तुलना में क्रमशः 409 प्रतिशत और 143.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अफ्रीका में ई-कॉमर्स और ऑनलाइन शॉपिंग जैसे नए व्यावसायिक रूपों का जोरदार विकास चीन-अफ्रीका कृषि व्यापार की सहयोग क्षमता को और प्रोत्साहित करता है।


इधर के सालों में, चीन ने स्थानीय कृषि के मशीनीकरण और आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई अफ्रीकी देशों में कृषि प्रौद्योगिकी संवर्धन और प्रतिभाओं का प्रशिक्षण किया है। बुर्किना फ़ासो में, चीनी कृषि प्रौद्योगिकी सहायता परियोजना टीम ने इस देश के 14 प्रांतों में चावल, जल संरक्षण और कृषि मशीनरी के क्षेत्र में तकनीशियनों और किसानों के लिए कृषि प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण किया, जिससे उन्हें उत्पादन क्षमता में सुधार करने और उत्पादन व आय बढ़ाने में मदद मिल गया।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम