17वां चीन छांगछुन फिल्म महोत्सव 23 अगस्त की रात चीन के चीलिन प्रांत के छांगछुन शहर में उद्घाटित हुआ।

2022-08-24 14:56:30

17वां चीन छांगछुन फिल्म महोत्सव 23 अगस्त की रात चीन के चीलिन प्रांत के छांगछुन शहर में उद्घाटित हुआ।


वर्ष 1992 में स्थापित होने के बाद छांगछुन फिल्म महोत्सव को 30 साल हो चुके हैं। इस बार के छांगछुन फिल्म महोत्सव की थीम “नया युग, नया क्रेडल, नई शक्ति, नए निर्देशांक” है, जो "नई चीन के फिल्म के क्रेडल" के रूप में छांगछुन फिल्म स्टूडियो के आधार पर पिछले 30 वर्षों में चीन छांगछुन फिल्म महोत्सव के विकास के इतिहास को दर्शाता है।


इस बार के फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए कुल 73 फिल्मों का पंजीकरण हुआ है। इनमें से 15 फिल्मों को सफलतापूर्वक शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस बार के फिल्म महोत्सव की परिषद इन 15 फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार सहित 10 पुरस्कारों का चयन करेगी।


इस बार का छांगछुन फिल्म महोत्सव 23 अगस्त से 28 अगस्त तक आयोजित होगा। इसके दौरान फिल्म प्रदर्शन, फिल्म मंच, जन संस्कृति आदि गतिविधि आयोजित होंगी।


फिल्म प्रदर्शन गतिविधि में आयोजक उद्घाटन फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग, 30 साल की छांगछुन फिल्म स्टूडियो के काम की पूर्वव्यापी और आउटडोर फिल्म प्रदर्शन का आयोजन करेंगे। आउटडोर फिल्म प्रदर्शन के दौरान छांगछुन शहर के कई बाहरी शिविरों में अधिक आउटडोर थीम वाली फिल्मों को दिखाया जाएगा।


(हैया)

रेडियो प्रोग्राम