चीन के सेवा व्यापार के आयात-निर्यात में सालाना 6.1% की वृद्धि : चीनी वाणिज्य मंत्रालय

2022-08-23 19:28:48

23 अगस्त की सुबह चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने चीन के सेवा व्यापार के विकास और 2022 सेवा व्यापार मेले की तैयारियों की प्रगति और पत्रकारों के सवालों के जवाब देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के सेवा व्यापार और वाणिज्यिक सेवा उद्योग विभाग के प्रधान वांग तोंगथांग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2012 के बाद से, चीन के सेवा व्यापार के आयात और निर्यात में औसत वार्षिक वृद्धि दर 6.1% के साथ तेजी बनी हुई है, जो वैश्विक विकास दर की तुलना में 3.1 प्रतिशत अधिक है। दुनिया में चीन के सेवा व्यापार की रैंकिंग भी तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि इससे पहले चीन ने लगातार आठ वर्षों तक दुनिया में दूसरे स्थान पर रहा। सेवा व्यापार मेले की स्थापना के बाद से विशेषज्ञता, विपणन और अंतर्राष्ट्रीयकरण के स्तर में लगातार सुधार हुआ है, जिसने चीन के सेवा व्यापार के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह मुख्य रूप से तीन पहलुओं में परिलक्षित होता है। पहला, इसने चीन के सेवा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक संचार मंच बनाया है। दूसरा, वैश्विक सेवा व्यापार के विकास में नई गति प्रदान की है। और तीसरा, चीन के सेवा उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की है।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम