भारत में मूसलाधार बारिश से कम से कम 52 लोगों की मौत

2022-08-22 14:27:41

हाल के दिनों में भारत के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। जिनमें कम से कम 52 लोग मारे गए हैं, जबकि कुछ लोग लापता हुए हैं। भारतीय मीडिया ने 21 अगस्त को इस बारे में रिपोर्ट की।

रिपोर्ट के अनुसार अब तक उत्तर और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से आयी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 52 लोगों की मौत हुई है। इनमें हिमाचल प्रदेश में 36 लोगों की मौत हुई, ओडिशा में 6 लोगों की मौत हुई, उत्तराखंड में 4 लोगों की मौत हुई, झारखंड में 4 लोगों की मौत हुई और भारतीय प्रशासित कश्मीर में 2 लोग मारे गए हैं।

हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। वहां 6 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि 12 लोग घायल हैं और मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। हिमाचल में कई मकान, सड़कें और पुल नष्ट हुए हैं। कुछ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें, रेल सेवाएं और विमान सेवाएं बंद या निलंबित की गयी हैं और हजारों पर्यटक दर्शनीय स्थलों में फंस गए हैं। स्थानीय सरकार ने बचाव कार्य शुरू किया है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड आदि प्रदेशों में भारी बारिश हो सकती है।

ध्यान रहे कि भारत में हर जून से सितंबर तक मानसूनी बारिश का मौसम होता है। गरज के साथ अक्सर बारिश होती है, जिससे अक्सर बाढ़, भूस्खलन और अन्य आपदाएं आती हैं।

 

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम