पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आयी भीषण बाढ़ से यातायात ठप

2022-08-22 18:35:49

पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार 20 अगस्त तक पाकिस्तान में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण 728 लोगों की मौत हो चुकी है और देश में क्षतिग्रस्त सड़कों की कुल लंबाई 2,866.9 किलोमीटर तक पहुंच गई है। इस बाढ़ में मरने वालों में ज्यादातर बलूचिस्तान निवासी हैं। प्रांत के कई ग्रामीण इलाके बाढ़ के पानी से कट गए हैं, और राजधानी क्वेटा एक अलग द्वीप बन गया है।

बलूचिस्तान के पड़ोसी प्रांतों के लिए भूमि यातायात पूरी तरह से बाधित होने के बाद क्वेटा शहर एक आपात स्थिति का सामना कर रहा है। बड़ी संख्या में यात्री क्वेटा रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए हैं।

बलूचिस्तान के शिक्षा मंत्रालय ने 21 अगस्त को एक नोटिस जारी किया कि बाढ़ के प्रभाव के कारण प्रांत में शैक्षणिक संस्थान 22 अगस्त से 6 दिनों के लिए बंद किए जाएंगे।

गौरतलब है कि बलूचिस्तान में बारिश अभी भी जारी है। हालांकि पाकिस्तानी सेना और सरकारी विभाग बचाव प्रयासों में भारी निवेश कर रहे हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर यातायात बाधित होने के कारण बचाव अभियान मुश्किल है।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम