शिआन में छठा रेशम मार्ग अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो आयोजित

2022-08-21 16:54:30

छठा रेशम मार्ग अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो इस हफ्ते पुराने रेशम मार्ग के प्रस्थान बिंदू चीन के शिआन शहर में आयोजित हुआ। शिआन में 6 विश्व सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिनमें 5 रेशम मार्ग से संबंधित हैं।

2014 के जून माह में यूनेस्को की 38वीं विश्व विरासत कमेटी का सम्मेलन कतर के दोहा में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में चीन, हजाकस्तान और किर्गिज़स्तान द्वारा संयुक्त रूप से आवेदन दिये गये रेशम मार्गः छांगआन---थ्येनशान गेलियर मार्ग सफलतापूर्ण रूप से विश्व सांस्कृतिक विरासतों की नामसूची में शामिल किया गया।

रेशम मार्ग में कुल 33 धरोहर हैं, जिनमें 22 चीन में स्थित हैं, जबकि शिआन शहर में 5 हैं। शिआन शहर के छांगआन नगर की वेईयांग महल धरोहर, थांग राजवंश के छांगआन नगर की तामिंग महल धरोहर, तायान पगोटा, श्याओयान पगोटा और शिंगचाओ पगोटा रेशम मार्ग की शुरूआत से समृद्ध बनाने के अहम माध्यम और प्रतीक माने जाते हैं।

रेडियो प्रोग्राम