वांग यी और फांसीसी राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार की फोन वार्ता

2022-08-20 16:15:50

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 19 अगस्त को फांसीसी राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार इमैनुएल बोने के साथ फोन पर बातचीत की।

वांग यी ने कहा कि वर्तमान स्थिति में चीन-फ्रांस संबंध सही ढंग से विकसित हो रहे हैं, जो एक मिसाल है। चीन और फ्रांस स्वतंत्रता की परंपरा वाले बड़े देश हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्थिति जितनी जटिल है, हमें विश्व शांति बनाए रखने और समान विकास बढ़ाने की अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारी को उतना ही ज्यादा उठाना चाहिए। वर्ष 2024 में चीन और अफ्रीका के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापना की 60वीं वर्षगांठ होगी और पेरिस ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। हमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाना चाहिए। इसके साथ चीन और फ्रांस को सच्चे बहुपक्षवाद पर कायम रहते हुए विश्व सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय विकास में सहयोग मजबूत करना चाहिए।

वांग यी ने थाईवान मुद्दे पर चीन के रुख पर प्रकाश डाला और एक चीन की नीति पर कायम रहने पर फ्रांस की प्रशंसा की। वांग यी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता पर कोई भी देश पीछे नहीं हटेगा। चीन को अपने कानूनी अधिकार की रक्षा करने के लिए स्वाभाविक रूप से कार्रवाई करनी चाहिए।

बोने ने कहा कि फ्रांस एक चीन की नीति पर कायम   है और शीतयुद्ध विचारधारा का विरोध करता है। आशा है कि अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय संकट का मुकाबला करने में चीन के साथ सहयोग किया जाएगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम