श्रेष्ठ साहित्यिक रचनाओं से चीन की कहानी सुनाएं

2022-08-19 17:44:49

चीनी संस्कृति और पर्यटन ब्यूरो और पेइचिंग, थ्येनचिन व हपेई प्रांत द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 13वां चीनी कला उत्सव जल्द ही शुरू होगा। उत्सव के दौरान ओपेरा, नाटक और संगीत पुरस्कार समारोह के साथ कला प्रदर्शन, सांस्कृतिक व रचनात्मक उत्पाद मेला और कला, सुलेख, सील उत्कीर्णन व फोटोग्राफी की प्रदर्शनी भी आयोजित होगी।

चीनी कला उत्सव महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उत्सव है। इसकी स्थापना वर्ष 1987 में हुई थी। आम तौर पर हर तीन साल में इसका आयोजन होता है, जो 15 या 20 दिनों तक चलता है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग कला-साहित्य कार्य पर बड़ा ध्यान देते हैं और कला कर्मचारियों का ख्याल रखते हैं। हपेई प्रांत की चंगतिंग काउंटी में काम करते समय शी चिनफिंग ने लेखकों के साथ गहरी मित्रता स्थापित की। फिर फूच्येन प्रांत के निंगत शहर में सचिव बनने के समय उन्होंने स्थानीय लोकगीत के टीवी कार्यक्रम बनाने के काम को बढ़ाया। वहीं चच्यांग प्रांत में काम करते समय शी चिनफिंग ने सांस्कृतिक नरम शक्ति बढ़ाने से चच्यांग को मजबूत सांस्कृतिक प्रांत बनाने का लक्ष्य बनाया।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं कांग्रेस के बाद शी चिनफिंग ने कई बार कला-साहित्य कार्य संगोष्ठी बुलाई, कला-साहित्य जगत और लेखक संघ के महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया, चीनी राष्ट्रीय थियेटर के कलाकारों के पत्र का जवाब दिया और कई बार कला-साहित्य कर्मचारियों को संदेश दिया। शी चिनफिंग ने आशा जताई कि व्यापक कलाकार श्रेष्ठ साहित्यिक रचनाओं और कलात्मक कृतियों से नए युग में कला-साहित्य कार्य के विकास में ज्यादा योगदान करेंगे।

सर्वविदित है कि शी चिनफिंग की सबसे बड़ी रुचि किताबें पढ़ना है। उन्होंने कहा था कि न सिर्फ किताबों में अद्भुत अध्याय की याद अभी भी ताजा है, बल्कि किताबों से जीवन का सही अर्थ समझ में आया। किताबों के अलावा, शी चिनफिंग बहुत सारी साहित्यिक रचनाओं में रुचि रखते हैं। एकता है शक्ति शीर्षक गीत चीन में 70 से अधिक साल तक लोकप्रिय है। शी चिनफिंग ने कई बार इस गीत के बोल के हवाले से लोगों को प्रोत्साहित किया। चीनी टीवी सीरीज सुंदर बहू तंजानिया में लोकप्रिय रहा। तंजानिया की यात्रा के दौरान शी चिनफिंग ने कहा कि इस टीवी सीरीज से तंजानिया के लोगों को आम चीनी लोगों के सुख-दुख की जानकारी मिली।

शी चिनफिंग के प्रोत्साहन से कला और साहित्य कार्य का समृद्ध विकास बढ़ाने की सिलसिलेवार नीति लागू की गई। इससे चीन के कला-साहित्य कार्य के विकास को स्पष्ट रास्ता मिला है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम