शी चिनफिंग ने नदी तटीय क्षेत्र को फल आधार बनाया

2022-08-19 16:25:32

चीन के हपेई प्रांत की चंगतिंग काउंटी में हुथ्वो नदी और लाओछी नदी बहती है। नदी तट क्षेत्र का क्षेत्रफल 13 हजार हैक्टेयर है। अब नदियों के दोनों किनारे सुंदर दृश्य नजर आते हैं। स्थानीय लोग यहां आराम करना पसंद करते हैं। लेकिन गत 80 के दशक में स्थिति बिलकुल अलग थी। उस समय पेड़ नहीं थे, घास नहीं थी, सिर्फ तूफ़ान से गंभीर आपदा होती थी।

वर्ष 1982 में शी चिनफिंग चंगतिंग काउंटी में उप सचिव थे। पद संभालने के एक महीने बाद उन्होंने साइकिल चलाते हुए हुथ्वो नदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया। शी चिनफिंग के प्रोत्साहन में नवंबर 1983 में चंगतिंग ने नदी तटीय क्षेत्रों में अधिक उपज वाले जंगल और फल आधार का निर्माण करने का निर्णय लिया।

गांववासियों की चिंता दूर करने के लिए काउंटी ने उदार नीति अपनाई। नीति और वैज्ञानिक विकास की गांरटी में गांववासियों ने सक्रियता से काम करना शुरू किया। बहुत कम समय में नदी तटीय क्षेत्रों का विकास हुआ। आलू, तरबूज, कपास और सेब की फसल होने लगी।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम