पिछले साल तक चीन में सार्वजनिक पुस्तकालयों की संख्या तीन हज़ार से अधिक

2022-08-18 19:00:14

हाल के वर्षों में चीन ने लगातार सार्वजनिक सांस्कृतिक सेवा का मानकीकरण व समानता बढ़ायी और शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा सुविधाओं का निर्माण तेज किया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रचार विभाग के उप प्रमुख सुन येली ने 18 अगस्त को पेइचिंग में इसकी जानकारी दी।

सुन येली ने कहा कि वर्ष 2021 के अंत तक चीन में सार्वजनिक पुस्तकालयों, सांस्कृतिक केंद्रों और संग्रहालयों की संख्या क्रमशः 3215, 3316 और 6183 रही। अब तक चीन के सभी सार्वजनिक पुस्तकालय, सांस्कृतिक केंद्र, कला प्रदर्शनी भवन व सांस्कृतिक स्टेशन और अधिकांश संग्रहालय मुफ्त में खुलते हैं।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम