चीन और जापान के बीच नौवीं उच्च स्तरीय राजनीतिक वार्ता थ्येनचिन में आयोजित

2022-08-18 13:06:41

 

17 अगस्त को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के विदेशी मामले की कमेटी के कार्यालय के अध्यक्ष यांग च्येछी ने चीन के थ्येनचिन शहर में जापान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ताकेओ अकिबा के साथ नौवीं चीन-जापान उच्च-स्तरीय राजनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्षता की।

यांग च्येछी ने कहा कि चीन और जापान के बीच आदान-प्रदान के 2 हज़ार साल के इतिहास और राजनयिक संबंधों के सामान्यीकरण की 50वीं वर्षगांठ से पता चला है कि शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और मैत्रीपूर्ण सहयोग द्विपक्षीय संबंधों के लिए एकमात्र सही विकल्प है।

यांग च्येछी ने जोर देते हुए कहा कि जटिल विश्व स्थिति का सामना करते हुए चीन-जापान संबंधों का क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व अधिक अहम हो रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक विकास पहल और वैश्विक सुरक्षा पहल मूल रूप से शांति और विकास के लिए सभी देशों की सामान्य अपील के अनुकूल है। चीन का विकास क्षेत्र और दुनिया के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण इंजन है। थाईवान चीन के क्षेत्र का एक अविभाज्य हिस्सा है। थाईवान सवाल चीन-जापान संबंधों की राजनीतिक नींव है और दोनों देशों के बीच बुनियादी भरोसे से जुड़ा है।

उधर, दोनों पक्षों ने समान रुचि वाले अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों पक्षों का मानना है कि वार्ता स्पष्ट, गहन और रचनात्मक रही, कुछ उपयोगी सहमति पर पहुंच गई, और संवाद और संचार को बनाए रखना जारी रहेगा।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम