तिब्बती लड़के का चिकित्सा अध्ययन का सपना साकार

2022-08-18 15:43:39

हाल में तिब्बती लड़के पित्सो वांगज़ा को विश्व विख्यात पेइचिंग विश्वविद्यालय का प्रवेश सूचना पत्र मिला। वह नैदानिक चिकित्सा मेजर की आठ साल की पढ़ाई शुरू करेगा, जो अंडर ग्रेजुएट से डॉक्टरेट तक होगी।

पित्सो के दादा और पिता सब तिब्बती चिकित्सक हैं। उसके बड़े भाई भी रेडियोलोजी की पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे परिवार में पित्सो को बचपन से ही चिकित्सा पर बड़ी रुचि थी।

बचपन में पित्सो अकसर देखता था कि पिता चिकित्सा संबंधी पुस्तकें पढ़ते थे। मरीजों का इलाज करने के बाद पिता हमेशा खुश रहते थे। यह दूसरों की समस्या हल करने और अपने मूल्य साकार करने की खुशी है। पित्सो को आशा है कि बड़े होने के बाद वह भी चिकित्सक बनेगा।

पित्सो के लिए चिकित्सा की पढ़ाई करना परिवार की तीन पीढ़ियों का रिले है। वह चाहता है कि पढ़ाई करने के बाद और श्रेष्ठ चिकित्सा संसाधन तिब्बत में पहुंचाएगा और आधुनिक चिकित्सा विचार ज्यादा लोगों को बताएगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम