170 से अधिक देशों ने एक चीन सिद्धांत के पालन की फिर से पुष्टि की

2022-08-17 18:50:45

17 अगस्त को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में कुछ संवाददाताओं ने पूछा कि रिपोर्ट के अनुसार 16 तारीख को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 10वें मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में कहा कि नैन्सी पेलोसी की थाईवान यात्रा न केवल एक गैर-जिम्मेदार राजनेता का लापरवाह कार्य   है, बल्कि एक सुनियोजित उकसावे की कार्यवाही है। यह क्षेत्र और दुनिया को अस्थिर करने और अराजकता पैदा करने की अमेरिकी रणनीति का हिस्सा है। अमेरिका दुनिया में अपने आधिपत्य की स्थिति को बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, और अपने देश के लोगों का ध्यान हटाने के लिए पश्चिम रूस और चीन को अपने घरेलू संघर्षों और समस्याओं के लिए दोषी ठहराता है। पश्चिम नाटो और अन्य सैन्य गठबंधन प्रणालियों को पूर्व की ओर एशिया-प्रशांत में धकेल रहा है, नाटो का एशिया-प्रशांत संस्करण बना रहा है। इस पर चीन की क्या टिप्पणी है?

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने राष्ट्रपति पुतिन के बयान का उच्च मूल्यांकन किया। अमेरिकी प्रतिनिधि सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी द्वारा चीन के थाइवान क्षेत्र का दौरा किये जाने के बाद से अब तक 170 से अधिक देशों ने अपनी आवाज उठाई है, एक चीन सिद्धांत के पालन की फिर से पुष्टि की है, और राष्ट्रीय प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा में चीन का समर्थन किया है। राष्ट्रपति पुतिन का ताजा बयान एक दूसरे के मूल हितों से संबंधित मुद्दों पर चीन और रूस के निरंतर और दृढ़ समर्थन को दर्शाता है। चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों की संयुक्त रूप से रक्षा करना और क्षेत्रीय और विश्व शांति और स्थिरता की संयुक्त रूप से रक्षा करना चाहता है।(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम