चीन और चिली के विदेश मंत्रियों के बीच हुई फोन बातचीत

2022-08-17 14:45:32


चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 16 अगस्त को चिली के विदेश मंत्री एंटोनिया उररेजोला के साथ फोन पर बात की। वांग यी ने कहा कि चिली चीन के साथ संबंधों के विकास को अपनी कूटनीतिक प्राथमिकता और सर्वोच्च प्राथमिकता मानता है, चीन इसका प्रशंसक है और चिली के साथ मिलकर चीन-चिली व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर बढ़ावा देना चाहता है।

वांग यी ने कहा कि चीन और चिली दोनों बहुपक्षवाद की वकालत और अभ्यास करने तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लोकतंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें संयुक्त राष्ट्र के कोर वाली अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति की रक्षा करनी चाहिए, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्य और सिद्धांत की रक्षा करनी चाहिए, खासकर विभिन्न देशों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए, बेवजह दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का विरोध करना चाहिए। वैश्विक शासन को लगातार मजबूत करते हुए उसमें सुधार करना चाहिए। वैश्विक विकास पहल और वैश्विक सुरक्षा पहल का कार्यान्वयन करना चाहिए। वैश्विक चुनौतियों के मुकाबले के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की संयुक्त शक्ति कायम करनी चाहिए, मानव जाति के शांति विकास कार्य को समान रूप से आगे बढ़ाना चाहिए।

बातचीत में उररेजोला ने कहा कि चिली चीन के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित करने और मुक्त व्यापार संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला लातिन अमेरिकी देश है, इस पर चिली को गर्व है। इसके साथ ही चिली पहला दक्षिण अमेरिकी देश है जिसने चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए और एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। चिली को इस पर गर्व है। चीन चिली का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और निर्यात गंतव्य देश है, दोनों देश व्यापक सहयोग क्षेत्रों वाले रणनीतिक भागीदार हैं। चिली हमेशा एक चीन की नीति का सख्ती से पालन करता है, यह चिली-चीन संबंधों का महत्वपूर्ण राजनीतिक आधार है। वर्तमान परिस्थितियों में अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने और बहुपक्षवाद को बनाए रखने का विशेष महत्व है।

बातचीत में दोनों विदेश मंत्रियों ने माना कि उच्च स्तरीय आवाजाही को बनाए रखा जाए, उच्च गुणवत्ता वाले "बेल्ट एंड रोड" का सह-निर्माण किया जाए, संयुक्त रूप से हरित, डिजिटल व स्वस्थ रेशम मार्ग का निर्माण किया जाए, सेवा व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्मार्ट सिटी, 5जी, स्वच्छ ऊर्जा सहयोग का विस्तार किया जाए।

दोनों देश वीडियो के माध्यम से नए दौर के मानवाधिकार संवाद करेंगे। इसकी चर्चा करते हुए वांग यी ने कहा कि चीन समानता, आपसी सम्मान के आधार पर विभिन्न देशों के साथ मानवाधिकार संवाद सहयोग करना चाहता है, और चिली के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्य के स्वस्थ और स्थिर विकास को आगे बढ़ाने को तैयार है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम