नेपाल में दूसरे कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट का अनावरण

2022-08-17 13:46:14

नेपाल में त्रिभुवन विश्वविद्यालय के कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट का अनावरण समारोह 16 अगस्त को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित किया गया।

नेपाल के शिक्षा,विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री देवेंद्र पौडेल ने वीडियो के माध्यम से कहा कि नेपाल ने इस साल से नौवीं से बारहवीं कक्षा के स्कूली पाठ्यक्रम में चीनी भाषा को वैकल्पिक पाठ्यक्रम के रूप में शामिल किया है। आशा है कि कन्फ्यूशियस संस्थान सांस्कृतिक आदान-प्रदान और द्विपक्षीय सहयोग पर अधिक ध्यान देगा।

समारोह में चीन में नेपाल की पूर्व राजदूत लीला मणि पौडयाल ने कहा कि नेपाल के आर्थिक और सामाजिक विकास, निवेश, पर्यटन, उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों के लिए चीनी भाषा बहुत आवश्यक है, और उनका मानना है कि चीन का विकास नेपाल लिए एक अवसर है।

वहीं, नेपाल में चीनी राजदूत हओ यानछी ने वीडियो के माध्यम से कहा कि अब तक नेपाल में दो कन्फ्यूशियस संस्थानों में पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 30 हज़ार से अधिक है। इन संस्थानों ने नेपाल के पर्यटन, बुनियादी ढांचे का निर्माण, वाणिज्य आदि उद्योगों में बहुत प्रतिभाओं को प्रशिक्षित किया है। उन्हें उम्मीद है कि नेपाल में कन्फ्यूशियस संस्थान चीनी संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक खिड़की बन जाएंगे, चीन और नेपाल के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए पुल और चीन व नेपाल के बीच दोस्ती को जोड़ने के लिए सेतु बन जाएंगे।

बता दें कि नेपाल में पहला कन्फ्यूशियस संस्थान यानी काठमांडू विश्वविद्यालय के कन्फ्यूशियस संस्थान का साल 2007 में अनावरण किया गया था।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम