"यूएन वांग 5" वैज्ञानिक अनुसंधान जहाज किसी की राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों को प्रभावित नहीं करता

2022-08-16 17:07:15

 16 अगस्त को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह सवाल पूछा गया कि रिपोर्ट के अनुसार चीन का "यूएन वांग 5" वैज्ञानिक अनुसंधान जहाज 16 से 22 अगस्त तक आपूर्ति के लिए श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुंचेगा। क्या चीन इसकी पुष्टि कर सकता है?

   चीनी प्रवक्ता वांग वनपिन ने कहा कि पेइचिंग समय के अनुसार 16 अगस्त को दोपहर बाद श्रीलंका के सक्रिय सहयोग से चीन का"यूएन वांग 5" वैज्ञानिक अनुसंधान जहाज श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर सफलतापूर्वक पहुंचा है। श्रीलंका स्थित चीनी राजदूत छि चेनहोंग ने घटनास्थल पर स्वागत समारोह की अध्यक्षता की। श्रीलंका के राष्ट्रपति के प्रतिनिधि विला सेकारा और दस से अधिक पार्टी अध्यक्ष और मैत्रीपूर्ण समूहों के प्रमुख इस में उपस्थित रहे। समारोह में माहौल दोस्ताना और गर्म रहा। बंदरगाह में प्रवेश करने के बाद "यूएन वांग 5" वैज्ञानिक अनुसंधान जहाज को आवश्यक आपूर्ति को पूरा करने में कुछ समय लगेगा।

   चीनी प्रवक्ता वांग वनपिन ने कहा कि चीन और श्रीलंका पारंपरिक मित्रवत पड़ोसी हैं, और दोनों देश चौतरफा और बहु-क्षेत्रीय आपसी लाभ वाले मैत्रीपूर्ण सहयोग में जुटा रहेंगे। कई वर्षों से, चीन और श्रीलंका ने समुद्री वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में घनिष्ठ सहयोग बनाए रखा है। चीन आपसी राजनीतिक विश्वास को मजबूत करने, पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गहरा करने और द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका के साथ काम करने का इच्छुक है।

   वांग वनपिन ने जोर देते हुए कहा कि "यूएन वांग 5" वैज्ञानिक अनुसंधान जहाज अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय आम अभ्यास के अनुरूप समुद्री वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यवाहियों का संचालन करता है, किसी भी देश की सुरक्षा और आर्थिक हितों को प्रभावित नहीं करता है, और इस मामले में किसी तीसरे पक्ष द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम