पुर्नविस्थापन से 96 लाख से अधिक लोगों ने नया जीवन शुरू किया

2022-08-15 15:35:57

 



गरीबी उन्मूलन की लड़ाई में चीन में कुल 9 करोड़ 89 लाख 90 हजार गरीब लोगों को पूर्ण गरीबी से बाहर निकाला गया। उनमें से 96 लाख से अधिक लोग पुर्नविस्थापन के जरिए गरीबी से मुक्त हुए। यह नए चीन की स्थापना के बाद से सबसे बड़े दायरे और सबसे अधिक आबादी वाला पुर्नविस्थापन है और इस दूरगामी स्थानांतरण के कारण व्यापक बदलाव आए हैं।

चीन की दक्षिण-पश्चिमी सीमा में चीन के युन्नान प्रांत के फुकोंग जिले में 15 पुर्नविस्थापन स्थल हैं। इन स्थलों में से कुछ 1,600 मीटर की ऊंचाई पर हैं, और कुछ 2,500 मीटर की ऊंचाई पर हैं। 2018 में, ग्रामीण स्थानांतरण मार्ग के अनुसार पहाड़ से नीचे जाकर बस गये। 15 पुर्नविस्थापन स्थलों में कुल 22 हजार लोगों को स्थानांतरित किया गया है, जो पूरे जिले की आबादी के पांचवे हिस्से के बराबर है।

पिछले एक दशक में फुकोंग के अलावा चीन ने अपने मध्य पश्चिम क्षेत्र में ऊंचे पहाड़ों, गंभीर मरुस्थलीकरण वाले क्षेत्रों और ऊंचे पठारों में बड़े पैमाने पर गरीबी उन्मूलन के लिए पुर्नविस्थापन शुरू किया है।

देश भर में, स्थानांतरण के कारण लगभग 35 हजार केंद्रीकृत पुनर्वास क्षेत्रों का निर्माण किया गया है, और 96 लाख से अधिक गरीब लोगों को स्थानांतरित किया गया है, जो एक मध्यम आकार की आबादी वाले देश को स्थानांतरित करने के बराबर है।

पिछले दस वर्षों में बड़ी संख्या में गरीब लोगों ने झुग्गियों को अलविदा कह दिया और सीधे आधुनिक और सुंदर जीवन में कदम रखा है।(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम