पिछले एक दशक में चीन की पीली नदी और यांग्त्ज़ी नदी ने बहाल की पारिस्थितिकी

2022-08-15 15:31:41

 



पीली नदी और यांग्त्ज़ी नदी चीनी राष्ट्र की मातृ नदियां हैं। मातृ नदियों की रक्षा के प्रति चीन के शीर्ष नेता शी चिनफिंग हमेशा चिंतित रहते हैं।

पिछले दस वर्षों में पीली नदी हरियाली को बढ़ाने में लगी है, पारिस्थितिकी को बहाल कर रही है, और रेत नियंत्रण के साथ साथ हरियाली ला रही है। बढ़ती पारिस्थितिक हरित रेखा ने पीली नदी के बेसिन में अधिक पानी और मिट्टी को बरकरार रखा है, और पीली नदी में छोड़े गए तलछट की मात्रा प्रति वर्ष औसतन 30 से 50 करोड़ टन कम हो रही है। दस वर्षों में, पीली नदी में 26,800 वर्ग किलोमीटर जल-मिट्टी का कटाव नियंत्रित किया गया ,जिसका आकार चार से अधिक शांगहाई के बराबर है।

और यांग्त्ज़ी नदी प्रदूषण नियंत्रण भी कर रही है। प्रदूषण के स्रोतों को कम करने और शहरी सीवेज उपचार क्षमता को मजबूत करने के जरिए अब मूल रूप से पूरी नदी घाटी में उत्कृष्ट जल गुणवत्ता हासिल हुई है। नदी के दोनों किनारे स्थानीय लोगों के लिए आराम करने की अच्छी जगह बन चुके हैं।

पानी साफ हो चुका है और मछलियां वापस आ गई हैं। शोधकर्ताओं ने पिछले दस सालों में यांग्त्ज़ी नदी में मछलियों की वापसी पर अध्ययन किया और पता लगाया है कि मुख्य धारा के कई क्षेत्रों में कई मूल्यवान मछलियों की प्रजातियाँ पाई गयीं। मातृ नदी की पारिस्थितिक स्थिति में सुधार हो रहा है और मजबूत जीवन-शक्ति दिख रही है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम