जापान को ऐतिहासिक सबक सीखकर पूरी तरह से सैन्यवाद से कटना चाहिए

2022-08-15 18:56:25

जापानी अधिकारी ने हाल में यासुकुनी मंदिर से जुड़ी नकारात्मक कार्रवाई की। इसकी चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 15 अगस्त को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन ने कूटनीतिक माध्यम से जापान से गंभीरता से यह मामला उठाया और चीन का रुख स्पष्ट किया। चीन जापान से ऐतिहासिक सबक सीखकर पूरी तरह से सैन्यवाद से कटने का आग्रह करता है।

वांग वनपिन ने कहा कि यासुकुनी मंदिर जापानी सैन्यवाद द्वारा आक्रमण युद्ध छेड़ने का प्रतीक है। 15 अगस्त को द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की हार और बिना शर्त समर्पण की 77वीं वर्षगांठ है। 77 साल पहले चीनी जनता ने दुनिया के लोगों के साथ जापानी आक्रमणकारी और फासीवाद को पराजित किया और महान जीत हासिल की। यह हमेशा चीनी राष्ट्र और मानव न्याय कार्य के इतिहास में दर्ज है।

वांग वनपिन ने कहा कि शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर कायम रहने पर ही जापान अपना सही स्थान समझेगा। जापान को ऐतिहासिक सबक सीखकर पूरी तरह से सैन्यवाद से कटना चाहिए।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम