चीनियों का मामला चीनियों द्वारा तय किया जाता है

2022-08-11 10:08:20

चीन सरकार ने 10 अगस्त को थाईवान सवाल और नये युग में चीन का पुनरेकीकरण श्वेत पत्र जारी किया। इसमें एक वाक्य ऐसा है कि चीनियों का मामला चीनियों द्वारा तय किया जाता है। इससे एक स्पष्ट संदेश भेजा गया है कि थाईवान सवाल चीन का आंतरिक मामला है, जो चीन के केंद्रीय हितों और चीनी जनता की भावना से जुड़ा है। इसमें बाहरी हस्तक्षेप की अनुमति बिलकुल भी नहीं दी जाती है।

थाईवान सवाल चीन के गृहयुद्ध के दौरान छोड़ा गया सवाल है। अब तक इस सवाल के अनसुलझे होने का सबसे बड़ा बाहरी कारण अमेरिका की रोकथाम और हस्तक्षेप है। पिछली सदी के 70 वाले दशक में दोनों देशों के संबंधों के सुधार के समय अमेरिका ने अमेरिका और चीन के बीच तीन संयुक्त विज्ञप्तियों में माना था कि विश्व में सिर्फ एक चीन है, थाईवान चीन का एक भाग है और चीन लोक गणराज्य सरकार चीन की एकमात्र कानूनी सरकार है। दोनों देशों के राजनयिक संबंध की स्थापना के बाद अमेरिका ने तथाकथित थाईवान के साथ संबंध अधिनियम और थाईवान के प्रति 6 आश्वासन गढ़े, जिसने तथाकथित थाईवानी स्वतंत्रता शक्ति के साथ सांठगांठ करने के लिए तथाकथित कानूनी बहाना तैयार किया।

इधर के कुछ सालों में अमेरिका द्वारा एक चीन सिद्धांत को बर्बाद करने की काररवाई अधिक गंभीर हो गयी है। अमेरिका निरंतर थाईवान को सैन्य बिक्री बढ़ाता है और थाईवान का तथाकथित अंतरराष्ट्रीय स्पेस विस्तृत करने का समर्थन करता है। हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने विरोध के बावजूद थाईवान की यात्रा की। अमेरिका निरंतर चीन के पुनरेकीकरण के लिए अवरोध ख़ड़ा रहा है। हाल ही में चीन ने शक्तिशाली जवाबी काररवाई की, जो पूरी तरह न्यायपूर्ण, समुचित और आवश्यक है। उसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय का व्यापक समर्थन मिला।

चीनी जनता को न सिर्फ राष्ट्रीय प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता की सुरक्षा करने का मजबूत संकल्प, दृढ़ इच्छा शक्ति और क्षमता है, बल्कि राष्ट्रीय पुनरेकीकरण की रणनीतिक बुद्धिमत्ता और साहस भी है। चीन के पुनरेकीकरण का ऐतिसाहिक कार्य निश्चित ही पूरा किया जाएगा और पूरा किया जा सकेगा। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम