चीन में घरेलू ऑपरेटरों ने 5जी क्षेत्र में किया 400 अरब युआन से अधिक का निवेश

2022-08-11 18:57:03

अब चीन में 5जी बेस स्टेशनों की संख्या 18.54 लाख तक पहुंच गई है, और 5जी नेटवर्क के उपयोगकर्ताओं की संख्या 45 करोड़ के पार है। साथ ही, घरेलू ऑपरेटरों ने 5जी क्षेत्र में निवेश करने की कुल संख्या 400 अरब युआन से अधिक तक पहुंच गयी है। उत्तर पूर्व चीन के हेलोंगच्यांग प्रांत की राजधानी हार्पिन शहर में 10 अगस्त को आयोजित 2022 विश्व 5जी सम्मेलन में इसके बारे में जानकारी दी गई है।


सम्मेलन में चाइना यूनीकॉम के अध्यक्ष ल्यूलियेहोंग ने कहा कि 5जी तकनीक के वास्तविक उपयोग में तेजी होने से लेकर देश में नए उद्योग, नए प्रारूप और नए मॉडल भी लोगों के सामने आ रहे हैं, जिसमें 5जी तकनीक के अनुसंधान और अनुप्रयोग के बारे में कछ चीनी कंपनियां दुनिया में उन्नत स्तर पर हैं। 


उधर, फ्यूचर मोबाइल कम्युनिकेशन फोरम के अध्यक्ष वु हेछ्वान का मानना है कि वर्तमान में चीन में 5जी के निर्माण में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल हुई हैं। 5जी तकनीक सामाजिक जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। साथ ही, औद्योगिक इंटरनेट, स्मार्ट शहरों, स्मार्ट गांवों और अन्य क्षेत्रों में भी 5जी के उपयोग में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल हुई है।  

 

दरअसल, 5जी तकनीक डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में तेजी ला रहा है। आकड़ों के मुताबिक, घरेलू ऑपरेटरों ने 5जी क्षेत्र में कुल मिलाकर 401 अरब 6 करोड़ युआन का निवेश लगा दिया है। इसके अलावा अगर मोबाइल डेटा और मोबाइल मैसेज सेवाओं जैसे खपतों को एक साथ लेखांकन किए जाए, तो इनसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 8.56 खरब युआन का आर्थिक उत्पादन लाया गया है, जिसमें इकोनॉमिक वैल्यू एडेड 2.79 खरब युआन तक पहुंच गया है।  

(रमेश शर्मा)

रेडियो प्रोग्राम