जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया

2022-08-11 17:08:19

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने 10 अगस्त को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया। साथ ही, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर उच्चस्तरीय कर्मियों की नियुक्ति एवं निष्कासन में भी समायोजित किया। 

जापानी सरकार के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजु मात्सुनो द्वारा 10 अगस्त को घोषित किए गए नए मंत्रिमंडल सदस्यों की सूची के अनुसार मंत्रिमंडल के 19 कैबिनेट सदस्यों में, सिर्फ़ विदेश मंत्री हायाशि योशिमासा और मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजु मात्सुनो समेत 5 अधिकारियों को उनके पदों पर बरकरार रखा गया है। अन्य 14 कैबिनेट सदस्यों में बदलाव आया है, इनमें रक्षा मंत्री नोबुओ किशी और जन सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष सतोशी निनोयु शामिल हैं।

बता दें कि फिलहाल जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 महामारी और बढ़ती कीमतें आदि कारणों से, जन सर्वेक्षण में दिखाया गया था कि किशिदा के मंत्रिमंडल के लिए समर्थन में बड़ी गिरावट आई है। विश्लेषकों का मानना है कि इस बार फुमियो किशिदा अपने मंत्रिमंडल में तेज़ी से फेरबदल करने का उद्देश्य कार्मिक सुधारों के माध्यम से राजनीतिक स्थिति को स्थिर करना है।     

(रमेश शर्मा)

रेडियो प्रोग्राम