वैश्विक जनमत सर्वेक्षण में केवल 6.31 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि दुनिया पर बना रहेगा अमेरिका का दबदबा

2022-08-11 16:58:22

सीएमजी के सीजीटीएन थिंक टैंक और चीनी जन विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय शासन और जनमत पारिस्थितिकी अनुसंधान प्रतिष्ठान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किये गये “नये युग में चीन” नामक वैश्विक जनमत सर्वेक्षण से यह जाहिर हुआ है कि विश्व में केवल 6.31 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि दुनिया पर अमेरिका का दबदबा बना रहेगा।

पाँच महाद्वीपों में स्थित 22 देशों में किये गये इस वैश्विक जनमत सर्वेक्षण के उत्तरदाताओं में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर जैसे विकसित देशों के निवासियों के साथ ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको, थाईलैंड, भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, नाइजीरिया, केन्या और दक्षिण अफ्रीका समेत विकासशील देशों के लोग भी शामिल हुए हैं। परिणाम से यह जाहिर हुआ है कि अधिकांश उत्तरदाता राष्ट्रीय शासन और अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान के पक्ष में चीन द्वारा पेश किये गये मूल्यों व विचारों से अत्यधिक सहमत हैं।

मानवाधिकार मामले पर अधिकतर उत्तरदाताओं के विचार में चीन हमेशा से वास्तविकता के आधार पर मानवाधिकार मामले को देखता है। मानवाधिकार विभिन्न देशों की वास्तविक स्थिति और विकास के चरण से अलग नहीं हो सकता है। जनता का खुशहाल जीवन तो सब से बड़ा मानवाधिकार ही है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम