बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने इस्तीफा दिया

2022-08-10 10:32:30

बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और बीजीपी के साथ अपना गठबंधन भी तोड़ दिया है।

 

उन्होंने मीडिया को बताया कि पार्टी के नेताओं और वकीलों के साथ बैठक के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि हमें एनडीए से अलग होना चाहिए। इसलिए मैंने एनडीए से अलग होना स्वीकार किया है और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।

 

उस दिन नितिश कुमार ने अगले राजनीतिक कदम के लिए पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। बताया गया कि कुमार की बड़ी चिंता है कि गृहमंत्री अमित शाह जनता दल (यू) को विभाजित करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

 

उधर, भाजपा बिहार इकाई के पार्टी अध्यक्ष संजय जैसवाल ने एक प्रेस वार्ता में कुमार पर बिहार की जनता और बीजेपी के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। (वेइतुंग)

 

रेडियो प्रोग्राम