चीन में संचालित न्यूक्लियर पावर युनिट की संख्या विश्व में दूसरे स्थान पर

2022-08-10 10:28:07

चीनी राजकीय नाभिकीय सुरक्षा ब्यूरो के उप निदेशक थांग पो ने 9 अगस्त को कहा कि इस जून तक चीन में कुल 54 न्यूक्लियर पावर युनिट संचालित हैं और 23 न्यूक्लियर पावर युनिट निर्माणाधीन हैं। दोनों की संख्या विश्व में दूसरे स्थान पर हैं।

 

उन्होंने यह जानकारी उसी दिन 29वीं अंतरराष्ट्रीय नाभिकीय परियोजना महासभा के उद्घटान समारोह के दौरान दी। उन्होंने कहा कि नाभिकीय बिजली के विकास ने ऊर्जा सप्लाई की गारंटी, पर्यावरण के सुधार और कार्बन शिखर तथा कार्बन शून्य के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए सकारात्मक योगदान दिया है। अब संचालित नाभिकीय बिजली घर के सुरक्षा सूचकांक निरंतर उन्नत हो रहे हैं, जो विश्व में अग्रसर हैं।

 

29वीं अंतरराष्ट्रीय नाभिकीय परियोजना महासभा 8 से 12 अगस्त तक पेइचिंग और शनचन में चल रही है, जिसका मुख्य विषय है कि नाभिकीय पावर सृजन से कार्बन तटस्थता को बढ़ावा मिलेगा। 20 से अधिक देशों के 1200 से अधिक विशेषज्ञ व अनुसंधानकर्ता इसमें भाग ले रहे हैं। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम