विश्वनाथन आनंद बने फिडे उपाध्यक्ष, चीनी खिलाड़ी श्ये चुन बनीं उप सचिव

2022-08-09 10:30:43

भारत के चेन्नई में 7 अगस्त को 2022 फिडे कांग्रेस का आयोजन हुआ। चार बार की महिला विश्व शतरंज चैंपियन, चीनी खिलाड़ी श्ये चुन भारी मतों से फिडे की उप सचिव निर्वाचित हुई। वर्तमान अध्यक्ष एरकेर्डी ड्वोर्कोविच फिर से फिडे के अध्यक्ष चुने गए। वहीं भारत के विश्वनाथन आनंद फिडे के उपाध्यक्ष बने।

कुल चार उम्मीदवार अध्यक्ष के चुनाव में शामिल हुए। अंतिम प्रतिस्पर्धा वर्तमान अध्यक्ष ड्वोर्कोविच और यूक्रेनी विश्व शतरंज मास्टर बैरी शबोलेट्स के बीच हुई। ड्वोर्कोविच 157 मतों से फिर से अध्यक्ष चुने गए, वहीं शबोलेट्स को 16 वोट मिले।

उधर उप सचिव पद के लिए कुल 13 उम्मीदवार थे। जिनमें श्ये चुन भारी मतों से जीत हासिल कर फिडे की उप सचिव निर्वाचित हुई। श्ये चुन पहली चीनी महिला विश्व शतरंज चैंपियन हैं। चीन और एशिया में विश्व शतरंज के प्रचार में उन्होंने बड़ा योगदान दिया है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम