पेलोसी की थाईवान यात्रा के खिलाफ थाईवान में कई समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया

2022-08-03 19:33:57



2 अगस्त की रात को थाईवान में कई सामाजिक समूहों ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की थाईवान यात्रा की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

रात को ताइपे के सोंगशान हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन करने वाले कुछ सामाजिक समूह एकत्र हुए हैं। उन्होंने पेलोसी पर अकारण उकसावे और थाईवान जलडमरूमध्य में तनाव को तेजी से बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि थाईवान के लोग उसका स्वागत नहीं करते हैं।

सोंगशान हवाई अड्डे के अलावा सैकड़ों प्रदर्शनकारी पेलोसी की यात्रा पर अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए ताइपे के ग्रैंड हयात होटल के सामने जमा हुए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि चीन की मुख्य भूमि को भड़काने के लिए "थाईवान स्वतंत्रता" शक्तियों और अमेरिकी राजनीतिज्ञों की मिलीभगत बहुत परेशान करने वाली है। हर कोई सिर्फ शांतिपूर्ण रूप से रहना चाहता है और अशांति नहीं चाहता, यहां तक कि यह भी नहीं चाहता कि "थाईवान स्वतंत्रता" शक्ति थाईवान स्ट्रेट की स्थिति को बाधित करे।

यूनाइटेड यूनियन पार्टी के अध्यक्ष छी च्यालिन ने कहा कि हम द्वीप पर हैं और आप देख सकते हैं कि घटनास्थल पर बहुत सारे लोग जमा हैं। हर कोई अपने आप यहां आया है। हम थाईवान के अधिकारियों से जलडमरूमध्य की आर-पार की शांति स्थिति और "1992 की आम सहमति" पर कायम रहने का आह्वान करते हैं।

चीनी एकीकरण प्रचार पार्टी के प्रवक्ता छेन चीहाओ ने कहा कि पेलोसी इस बार थाईवान आयी, लेकिन थाईवान सहित कोई भी पक्ष सहमत नहीं था। हम विरोध करने के लिए पेलोसी के साथ भी जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि थाईवान में उनका स्वागत नहीं है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम