2022 चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले के खेल सेवा विशेष प्रदर्शनी में पंजीकरण का लक्ष्य पूरा

2022-08-02 17:04:54

 

इस वर्ष के चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला में 9 अलग विषयों की प्रदर्शनियां शामिल होंगी, जिनमें खेल सेवा विशेष प्रदर्शनी शामिल है। खेल सेवा विशेष प्रदर्शनी का आयोजन इस वर्ष के 1 से 5 सितंबर को पेइचिंग के शोगांग पार्क में किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनी, मंच एवं बैठक, डील मैचिंग और खेल से संबंधित अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

जानकारी के अनुसार खेल सेवा विशेष प्रदर्शनी के प्रदर्शनी इलाकों का कुल क्षेत्रफल 22 हज़ार से अधिक वर्गमीटर है, जो इस साल के चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले के 9 विषयगत प्रदर्शनियों में सबसे बड़ा है। प्रदर्शन सामग्री में खेल सेवाओं की 9 श्रेणियां शामिल हैं।

ताज़ा जानकारी के अनुसार वर्तमान में 121 कंपनियों और संस्थानों ने ऑफलाइन रूप से खेल सेवा विशेष प्रदर्शनी में भाग लेने की पुष्टि की है। खेल सेवा विशेष प्रदर्शनी में प्रदर्शन के लिए पंजीकरण का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। फिलहाल खेल सेवा विषय पर हस्ताक्षर करने को पूरा करने के लिए ऐसे क्षेत्रों में कई परियोजनाओं का निर्धारण किया गया है, जिसमें खेल सांस्कृतिक पर्यटन, टूर्नामेंट आईपी और खेल प्रशिक्षण सेवा आदि विषय शामिल हैं, जिनकी कुल अनुबंधित राशि 5.35 अरब युआन तक पहुंच गई है। 

(रमेश शर्मा)             

 

रेडियो प्रोग्राम