पद्मा ब्रिज "बेल्ट एंड रोड" की सबसे खूबसूरत परियोजनाओं में से एक है : बांग्लादेशी विद्वान गालिब

2022-08-01 16:04:35


मोस्तक अहमद गालिब एक बांग्लादेशी विद्वान हैं, जो अब वुहान प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की मार्क्सवाद संस्था के क्रॉस-कल्चरल एक्सचेंज और "बेल्ट एंड रोड" रिसर्च सेंटर के कार्यकारी निदेशक भी हैं। कुछ समय पहले, बांग्लादेश में चीनी कंपनी द्वारा बनाया गया पद्मा ब्रिज आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए खुल गया। चीन में रह रहे गालिब अपने गृहनगर में पुल के निर्माण की प्रगति पर बहुत ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पद्मा ब्रिज को 'बेल्ट एंड रोड' में सबसे खूबसूरत और सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक कहा जा सकता है। हम इस पुल को 'ड्रीम ब्रिज' भी कहते हैं। पद्मा नदी दक्षिण एशियाई लोगों की मातृ नदी है। यह पुल बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम के 21 क्षेत्रों को जोड़ता है, जो बांग्लादेश की सबसे पिछड़ी जगह है और 4 करोड़ से अधिक लोग वहां रहते हैं। 'बेल्ट एंड रोड' साझा भाग्य समुदाय के बारे में है और 'बेल्ट एंड रोड' खुशी का मार्ग है।

गालिब का चीन से गहरा संबंध है। उनके दादा बांग्लादेश में एक प्रसिद्ध चीनी अध्ययन विशेषज्ञ थे। गालिब के पिता ने चीन में शिक्षाविद युआन लोंगफिंग द्वारा आयोजित वैज्ञानिक अनुसंधान प्रशिक्षण में भाग लिया था। गालिब बचपन से ही बहुत होशियार थे और जूनियर स्कूल और हाई स्कूल में उनके ग्रेड बहुत अच्छे थे। बाद में गालिब पूरे परिवार के सपने के साथ चीन आ गये। उन्होंने वुहान प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्नातक से डॉक्टरेट तक अध्ययन किया।

साल 2020 में, गालिब ने वुहान में कोविड-19 महामारी के प्रकोप का अनुभव किया। वह चीन से रवाना होने का विकल्प चुन सकते थे, लेकिन अंततः उन्होंने चीन नहीं छोड़ा और चीनियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर "महामारी" के विरूद्ध लड़े। गालिब को चीन में रहते हुए एक दशक से अधिक का समय हो गया है, और इतने समय में उन्होंने चीन का तेज विकास देखा है।

उन्होंने कहा कि सभी विकासशील देश चीन से सीख सकते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में चीन के अनुभव बहुत मूल्यवान हैं। उन्होंने कहा कि मानव साझे भाग्य समुदाय का अर्थ है कि आपके पास मैं हूं और मेरे पास आप हैं। यानि कि आप अच्छे हैं, तो मैं अच्छा हूं, अगर हम अच्छे से रहते हैं, तो दुनिया अच्छी तरह से रहेगी।

भविष्य में, गालिब का इरादा चीन में रहना और दक्षिण एशिया व चीन के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभानी है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम