दूसरे चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु मेले में 2 लाख 80 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे

2022-07-30 16:39:54

6 दिवसीय दूसरा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु मेला 30 जुलाई को चीन के हाईनान प्रांत के हाईखो शहर में संपन्न  हुआ। इस साल के उपभोक्ता वस्तु मेले में 2,800 से अधिक घरेलू और विदेशी ब्रांडों का प्रदर्शन किया गया, और थीम फोरम और प्रोक्योरमेंट मैचमेकिंग मीटिंग्स जैसी सैकड़ों गतिविधियां आयोजित की गईं, दर्शकों की कुल संख्या 2 लाख 80 हजार से अधिक रही।

आंकड़ों के अनुसार मेले में 61 देशों और क्षेत्रों की कुल 1,955 कंपनियों और 2,843 उपभोक्ता बुटीक ब्रांडों ने भाग लिया, जिनमें 1,107 प्रदर्शक और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी क्षेत्र के 1,643 ब्रांड शामिल हैं। प्रदर्शनी के दौरान, 177 नए उत्पाद रिलीज और प्रदर्शन गतिविधियां आयोजित की गईं, और नए उत्पादों की संख्या 622 तक पहुंच गई। उत्पाद फैशन सुगंध, गहने, विश्व प्रसिद्ध शराब, अच्छा भोजन, इलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धि और अन्य क्षेत्रों को कवर करते हैं।

मेले में थीम फोरम, फैशन वीक और प्रोक्योरमेंट मैचमेकिंग जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। फ्रांस, स्विट्जरलैंड, जापान, थाईलैंड, वियतनाम, इटली, चेक गणराज्य और अन्य देशों ने सफलतापूर्वक राष्ट्रीय प्रचार गतिविधियों का आयोजन किया।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम