मानवाधिकार की आड़ में मानवाधिकार का उल्लंघन पाखंड है

2022-07-28 18:40:47

चीनी अख़बार पीपुल्स डेली ने मानवाधिकार की आड़ में मानवाधिकार का उल्लंघन पाखंड है शीर्षक लेख जारी किया।

लेख में कहा गया है कि अमेरिका ने तथाकथित जबरन मजदूरी के बहाने से चीन के शिनच्यांग में वरिष्ठ व्यवसायों का दमन किया। जो कि शिनच्यांग में विभिन्न जातीय लोगों के रोजगार अधिकार और श्रम अधिकार को वंचित करना है। अमेरिका ने चीन सरकार के गरीबी उन्मूलन कार्य में खलल डाला। यह शिनच्यांग में विभिन्न जातीय लोगों के जीवन अधिकार और विकास अधिकार को बी वंचित करना है।

लेख में कहा गया है कि तथ्य यह है कि शिनच्यांग में विभिन्न क्षेत्रों के विकास में बड़ी प्रगति हुई। लोगों का जीवन स्तर लगातार उन्नत हो रहा है। शिनच्यांग में विभिन्न जातीय लोग अपनी इच्छा से रोजगार करते हैं। वर्ष 2014 से 2020 तक शिनच्यांग में काम करने वालों की संख्या 1 करोड़ 13 लाख 52 हजार 400 से बढ़कर 1 करोड़ 35 लाख 60 हजार तक पहुंची, जिसकी वृद्धि दर 19.4 प्रतिशत है। वर्ष 2014 से 2021 तक शिनच्यांग में शहरों और कस्बों के निवासियों की वार्षिक प्रयोज्य आय 23,000 युआन से बढ़कर 37,600 युआन तक पहुंची, वहीं ग्रामीण निवासियों की प्रयोज्य आय करीब 8,700 युआन से बढ़कर 15,600 युआन तक जा पहुंची। वर्ष 2020 के अंत तक शिनच्यांग में संपूर्ण गरीबी पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम